राहुल गांधी को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य

By: Jul 8th, 2018 12:07 am

ऊना में बोले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, अपने पद से खुद ही हट जाएं प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू

ऊना— कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं, उनको मजबूत बनाना ही मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य है। यह बात ऊना में पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में अब उनकी कोई भी राजनीतिक इच्छा नहीं है। राहुल गांधी को मजबूत बनाने के लिए ही वह प्रदेशव्यापी दौरे पर हैं। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की झोली में डालेंगे। गांधी परिवार से अपने रिश्तों को तरोताजा करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि नेहरू, गांधी के सानिध्य में ही उन्होंने राजनीति शुरू की थी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन की बेहतरी के लिए वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुक्खू को अपने पद से हट जाना चाहिए। इस संबध में उन्होंने अपना पक्ष आलाकमान के पास रखा है। पार्टी संविधान में उन्हें हटाने को लेकर कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है। संगठन व कार्यकर्ताओं की मजबूती के लिए प्रदेशाध्यक्ष पद पर परिवर्तन अवश्यक है और मुझे यकीन है कि यह जल्द ही होगा। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के सलाहकार उन्हें दिशा से भटका रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App