लाहुल की कल्पना को दिल्ली में सम्मान

By: Jul 23rd, 2018 12:05 am

केलांग —लाहुल-स्पीति की कल्पना ठाकुर को दिल्ली में एक भव्य समारोह के दौरान उनके समाज में योगदान व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की कोशिश के लिए जन उत्सव-2018 में दिल्ली की संस्था जनशरणम ने शक्ति इंपेक्ट अवार्ड-2018 से सम्मानित किया। दिल्ली के हिंदी भवन में बिजनेस वर्ड के अध्यक्ष अनुराग बतरा ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कल्पना ठाकुर ने सभी का शुक्रिया करते हुए कहा कि इतनी दूर के सफर की थकान यहां आयोजित समारोह में सभी का जोश देख कर दूर हो गई। कल्पना ठाकुर ने कहा कि उन्हें यहां तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है और जब भी उनके काम को सराहा जाता है, तो उन्हें और अधिक काम करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि जब वह प्लास्टिक या अन्य व्यर्थ की चीजों का पुनः प्रयोग पर जोर देती थीं, तो कई लोग हंसते थे या कई यह कहते थे कि यह तो सब कर सकते हैं, लेकिन कोई करता नहीं था। कल्पना ठाकुर को उनके इस जज्बे के कारण पिछले दस वर्षों में कई बार सम्मनित किया जा चुका है। वह देश-विदेश में प्लास्टिक के पुनः प्रयोग व इसे फेंकने से पर्यावरण दूषित न करने का संदेश देती आ रही हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App