संन्यास के बाद फौज में सेवा

By: Jul 8th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— शनिवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 37 साल के हो गए। धोनी वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ चुके हैं और क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद की योजना भी बना रखी है। धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में नवंबर, 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दी गई थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह भविष्य में ये जिम्मेदारी निभाने को पूरी तरह से तैयार हैं। इसके जरिए उनका आर्मी में काम करने का सपना पूरा होगा।  धोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह बचपन से ही फौजी बनना चाहते थे। वह रांची के कैंट एरिया में अकसर घूमने चले जाते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App