सीएम के राजगढ़ दौरे को बताया ऐतिहासिक

By: Jul 13th, 2018 12:05 am

राजगढ़-पच्छाद भाजपा मंडल व भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के राजगढ़ दौरे को ऐतिहासिक करार दिया। मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सुनील शर्मा, महामंत्री राजपाल, अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जगत सिंह, मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष सदानंद पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष नीरज चौधरी, जिला सचिव सुनील ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जिया लाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्षा रीता ठाकुर, सोमदत्त ठाकुर, मुनीष ठाकुर व नरेंद्र ठाकुर आदि नेताओं ने संयुक्त बयान में पच्छाद के लिए लगभग 70 करोड़ की सौगातें देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य मंत्रीगण व विधायक सुरेश कश्यप का पच्छाद की जनता की तरफ से आभार प्रकट किया। वहीं युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता साकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण चौहान, पियुष दस्सन, विक्रांत पुंडीर, विजेश, अंशुल, रजनीश, निखिल आदि ने भी दौरे को ऐतिहासिक बताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App