सीएम के स्वागत को राजगढ़ तैयार

By: Jul 7th, 2018 12:05 am

राजगढ़ —मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का राजगढ़ पधारने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत के लिए पूरे पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से 10 हजार लोग राजगढ़ में एकत्रित होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पच्छाद भाजपा की विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में संपन हुई । मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से विधायक सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी उपस्थित रहे और दस जुलाई को मुख्यमंत्री के राजगढ़ प्रवास पर चर्चा की गई। विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री का राजगढ़ में पहला प्रवास है और उनके साथ पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह, सहकारिता मंत्री राजीव सेहजल और सांसद वीरेंद्र कश्यप उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कुछ अन्य मंत्री भी शामिल हो सकते हैं और पच्छादवासी उनके आगमन पर जोरदार स्वागत व अभिनंदन करेंगे। बैठक के बाद विधायक सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने नेहरू मैदान का भी दौरा किया, जहां मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर शेर सिंह ठाकुर, जगत सिंह, सुनील शर्मा, पृथ्वीराज, राजपाल ठाकुर, अनूप शर्मा, बलदेव कश्यप, तारा ठाकुर, रीना कश्यप, मीरा कश्यप, सरोज ठाकुर, जियालाल, विनय, अरुण, शिव कुमार गुप्ता, मदन ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सोम दत्त, नीरज चौधरी, बंटी सूद आदि भाजपा नेता उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App