सेंट सोल्जर में छात्रों का धमाल

By: Jul 8th, 2018 12:02 am

जालंधर — सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नकोदर ब्रांच में छात्रों के हुनर को उभारने के लिए भंगड़ा, गिद्दा व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पांच से 15 वर्ष तक के सेंट सोल्जर और अन्य स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की जजमेंट डांस फैक्टरी बाए मनप्रीत से मनप्रीत सिंह सैणी व इंद्रजीत सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर छात्रों के अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिनका स्वागत प्रिंसीपल ज्योति भारद्वाज व स्टाफ मेंबर्स द्वारा किया गया। छात्रों द्वारा विभिन्न पंजाबी व हिंदी गीतों पर भंगड़ा, गिद्दा एवं डांस पेश किया गया। इस प्रतियोगिता में पांच से आठ वर्ष कैटेगरी में संचित ने पहला, मिथलेश भटारा ने दूसरा, नवगीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नौ से 12 वर्ष में मिथाली गुप्ता ने पहला, बिस्मान कौर ने दूसरा, अर्शिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। 13 से 15 वर्ष में लक्ष्य पोपली ने पहला, बलराज सिंह ने दूसरा, राघव सूद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आए हुए मेहमानों मनप्रीत सैणी, इंद्रजीत सिंह और प्रिंसीपल भारद्वाज ने छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके हुनर की सराहना की। इसके अतिरिक्त मनप्रीत सैणी ने छात्रों को डांस के टिप्स भी दिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App