हमीरपुर में एक को डेंगू, अस्पताल में भर्ती 

By: Jul 1st, 2018 12:01 am

हमीरपुर — हमीरपुर में डेंगू का नया मरीज उजागर हुआ है। डेंगू से पीडि़त 17 वर्षीय युवक को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में भर्ती किया गया है। शुक्रवार शाम अस्पताल में भर्ती हुआ यह युवक पट्टा का बाशिंदा है। हमीरपुर अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. अर्चना सोनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीडि़त यह युवक बाहरी राज्य से ग्रसित होकर हमीरपुर पहुंचा है। शुक्रवार शाम को युवक को इसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से दिल्ली गया था। यहां से लौटते ही इसे रोजाना बुखार आ रहे थे।  रोजाना 104 से 105 डिग्री बुखार आने पर व युवक के स्वास्थ में कोई सुधार न होने से परिजन उसे इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख भर्ती कर लिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक के सभी टेस्ट करवाए, जिसमें डेंगू का टेस्ट पॉजिटिव आया है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर में प्लेटलेट्स लगातार कम हो रहे थे।एमएस ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर युवक की पूरी जांच की जा रही है व उसका स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App