हिमाचल ब्लू ने 8-0 से पछाड़ा पुणे

By: Jul 26th, 2018 12:05 am

ऊना के खड्ड फुटबाल स्टेडियम में अंडर-19 इन्विटेशन कप शुरू

ऊना— खड्ड स्थित फुटबाल स्टेडियम में बुधवार को ऑल इंडिया अंडर-19 लड़कों के वर्ग में इन्विटेशन कप फुटबाल चैंपियनशिप शुरू हुई। प्रतियोगिता में मेजबान हिमाचल ब्लू ने पूल-ए के पहले मैच में कारकीन पुणे को एकतरफा मैच में 8-0 से पराजित किया। हिमाचल की ओर से मंगत ने दो किए, जबकि योगी, विशाल, सन्नी, अमित, योगराज तथा अंजन ने एक-एक गोल किए। प्रतियोगिता के पहले दिन पूल-बी का दूसरा मैच एमएमकेसी मुंबई बनाम कारमैन देहरादून के बीच खेला गया। मैच के पहले हॉफ तक मुंबई की टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। मैच के दूसरे हॉफ में देहरादून की ओर से एक गोल किया गया। मैच पूरा होने तक मुंबई ने 2-1 की बढ़त कायम रखते हुए जीत हासिल की। संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता में देश के कई नामी फुटबाल क्लब शिरकत कर रहे हैं। इस मौके पर नरेश राणा, नंदिता शर्मा, सोमदत्त, मोती राम, श्याम सुंदर शर्मा, फिजियो डा. सुमित कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, अर्जुन, अंकित, रोहित, संतोष, रोबिन जेवियर, नरेन थापा सहित अन्य मौजूद थे।

बढ़ा रहा फुटबाल का क्रेज

प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष जतिंद्र सैणी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में फुटबाल खेल का स्तर काफी ऊंचा उठा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिला ऊना के युवा लडक़े तथा लड़कियां अपने जौहर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुटबाल सीमित साधनों के बावजूद आज पूरे देश में बुलंदियों को छू रहा है। प्रदेश के कई प्रतिभावान खिलाडि़यों ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। युवा पीढ़ी उचित मंच प्रदान करने के लिए समय-समय पर विभिन्न वर्गों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। लड़कों के साथ-साथ जिला की लड़कियां भी पीछे नहीं हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App