होलिडे होम में होगा मैंगो फेस्टिव वीक

By: Jul 9th, 2018 12:10 am

शिमला —शिमला में पर्यटन विकास निगम के नामी होटल होलिडे होम में पहली बार मैंगो फेस्टिव वीक का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नौ से 15 जुलाई तक होगा। होलिडे होम में पर्यटन निगम द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते हैं। इससे पहले यहां फूड फेस्टिवल लगाया जाता रहा है। मैंगो फेस्टिव में प्रदेश के मौसमी फलों पर आधारित व्यंजनों को पर्यटकों को परोसा जाएगा। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के व्यंजनों को पहचान मिले इसलिए यह आयोजन अहम है। यहां फलों के राजा आम से बने व्यंजनों को नया रूप देकर परोसा जाएगा। होलिडे होम के सहायक महाप्रबंधक नंद लाल ने बताया कि यहां मैंगो पन्ना, मैंगो जूस, मैंगो लस्सी, मैंगो चाट, मैंगो पानी पूरी के अलावा मैंगो पीना कोलाडा, मैंगो मोजिटो, मैंगो मिंट स्मूदी, सनराइस मॉकटेल, मैंगो हवाईं मॉकटेल, मैंगो रस्म, पंपकिन व मैंगो सूप भी परोसा जाएगा। चिकन मरेंगो विद ग्रिल्ड वैजीटेबल, ग्रिल्ड चिकन विद रॉ मैंगो व कुकुंबर सलाद, मुर्ग अमूया, मटन गुलटा मदरा, पनीर केसरिया, पनीर कोकोनट करी विद मैंगो, कादू अंबला, जीरा अंबुआ, टूर दाल विदा आम पापड़ जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। सलाद व डेजर्ट में भी आम से बने व्यंजनों को परोसा जाएगा। शिमला के लोगों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए ये विशेष होगा क्योंकि आम से बनने वाले इतने अधिक व्यंजन एक साथ कहीं नहीं मिलेंगे।

टाइडमैन के मिल रहे अच्छे दाम

शिमला – ऐसा पहली बार हुआ है कि टाइडमैन व बाकी परागण किस्मों के दाम में भारी उछाल आया हो। जो सेब पिछले साल या इससे पहले एक हजार से 1200 तक बिकता था वही वैरायटी इस साल दो हजार तक बिक रही है। ठियोग की पराला फल मंडी के अलावा शिमला की भट्टाकुफर मंडी में प्रतिदिन करीब छह से सात सौ बाक्स पहुंच रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App