108 में गूंजी किलकारियां

By: Jul 7th, 2018 12:05 am

स्वारघाट —प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट की एकमात्र 108 एंबुलेंस स्वारघाट उपमंडल की पंचायतों के साथ-साथ जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल की पंचायतों की जनता के लिए वरदान साबित हो रही है। एक ओर जहां हादसों में घायलों को तुरंत 108 पर फोन करने पर एमर्जेंसी सुविधा मिल रही है तो वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए भी 108 वरदान से कम नहीं है। 108 कर्मियों की कार्य निपुणता के चलते 108  में ही सफल डिलीवरियां करवाई जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस में एक बार फिर 108 कर्मियों ने नालागढ़ उपमंडल के गांव नाल डाकघर गुनाहकलां तहसील नालागढ़ जिला सोलन की महिला शांति देवी की सुबह करीब एक बजकर 43 मिनट पर सफल डिलीवरी करवाई। मामले की पुष्टि 108 के जिला प्रभारी साहिल शर्मा ने की है। उन्होंने  बताया कि 108 कर्मियों ने शुक्रवार सुबह शांति देवी  की 108 वाहन में डिलीवरी करवाई है। महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। एहतियात के तौर पर महिला और बच्चे को डिलीवरी के बाद नालागढ़ अस्पताल एडमिट करवाया गया है। नालागढ़ उपमंडल के तहत आने वाले गांव नाल से संबंध रखने वाली शांति देवी 35 पत्नी हंसराज गर्भवती थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक  शांति देवी की तबियत बहुत खराब हो गई। यह देख उसके परिजनों ने 108 नंबर पर फोन कर नालागढ़ अस्पताल जाने के लिए 108 एंबुलेंस की मांग की। 108 की तरफ से पीएचसी स्वारघाट से 108 चालक कमलजीत व ईएमटी कमल ठाकुर एंबुलेंस वाहन सहित नाल गांव पहुंचे और गर्भवती महिला को 108 वाहन में ले जाने लगे, लेकिन जब वे शांति देवी को नालागढ़ अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में मितियां नामक स्थान महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। 108 चालक कमलजीत ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे पार्क किया और ईएमटी कमल ठाकुर ने अपनी कार्यकुशलता से सुबह करीब एक बजकर 43 मिनट पर शांति देवी की सफल डिलीवरी करवा दी। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित है। महिला ने सुबह करीब एक बजकर 43 मिनट पर स्वस्थ लड़के को जन्म दिया है। शांति देवी के परिजनों ने  की सफल डिलीवरी के लिए एंबुलेंस कर्मियों


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App