बल्ह के स्वतंत्रता सेनानी सुंदर सिंह आजाद का निधन
रिवालसर – स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका निभाने वाले बल्ह क्षेत्र के धार ( हल्यातर) गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी सुंदर सिंह आजाद का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। धार गांव में उनके पैतृक श्मशानघाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी व जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार बल्ह भवानी सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने हवा में फायर कर उन्हें सलामी दी। गौरतलब है कि दो दिन बाद ही उनका 99वां जन्मदिन आने वाला था, जिसकी सारी तैयारियां घर वालों ने कर रखी थीं। स्वतंत्रता सेनानी सुंदर सिंह आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1919 में हुआ था। उनके निधन पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव गुलेरिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन चौधरी, जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव कुलदीप ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगत पाल, सुदामा राम, कोठी पंचायत प्रधान चंद्रमणि, पंचायत समिति सदस्य तारा चंद तुंगला, सिध्याणी पंचायत प्रधान इंद्रवीर सहित सैंकड़ों लोगों ने शोक प्रकट किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App