इंटक का विस्तार नए ओहदे सौंपे

By: Aug 26th, 2018 12:01 am

शिमला — प्रदेश में इंटक का विस्तार करते हुए इंटक प्रदेशाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, बबलू पंडित ने मनाली से गोकुल चंद को इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि कमलेश चौधरी तथा अशरफ खान को प्रदेश इंटक का सचिव नियुक्त किया है। अशरफ  खान को कांट्रैक्ट व आउटसोर्स वर्कर्ज यूनियन इंटक के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के छजुराम बोध को इंटक जनजातीय प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव, कुल्लू के मन्सारी से चंद्रमोहन को कुल्लू युवा इंटक अध्यक्ष, राम कुमार को चंबा इंटक अध्यक्ष, मनाली के बुरुआ के डोलाराम ठाकुर को मनाली ब्लॉक इंटक अध्यक्ष व हितेश्वर ठाकुर को मंडी सदर से इंटक ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App