एंबुलेंस जाम…चलता रहा काम

By: Aug 9th, 2018 12:10 am

बिलासपुर  —108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर एक बार फिर से शुरू की गई हड़ताल के चलते बिलासपुर जिला में बुधवार को एंबुलेंस सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई। जिला में 108 की 11 और 102 की छह एंबुलेंस हैं। 108 की केवल चार एंबुलेंस के पायलट और फार्मासिस्ट ड्यूटी पर रहे। हालांकि इसकी भरपाई के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नौ वाहनों के साथ ही तीन सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के सात चालकों तथा होमगार्ड के 16 जवानों की सेवाएं भी ली गई। इन प्रयासों के चलते शाम तक स्थिति काफी हद तक सामान्य हो गई। 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गत मंगलवार शाम से हड़ताल पर चले गए हैं।  इसके चलते बुधवार को एंबुलेंस सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई। 108 एंबुलेंस के केवल 4-4 पायलट व फार्मासिस्ट हड़ताल में शामिल नहीं हुए। हालांकि डैमेज कंट्रोल के प्रयास तुरंत शुरू कर दिए गए। विभाग के सात चालकों के साथ ही होमगार्ड कमांडेंट अजय बौद्ध ने 16 जवान भी उपलब्ध करवाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App