एशियाड: नौकायन में भारत को मिले 3 मेडल, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज

By: Aug 31st, 2018 5:12 pm

जकार्ता – इंडोनेशिया में खेले जा रहे एशियन गेम्स-2018 के 13वें दिन शुक्रवार को भारत के खाते में सेलिंग (नौकायन) में 3 मेडल आए। वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगर ने महिलाओं की 49er एफएक्स स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद हर्षिता तोमर ने ओपन लेजर 4.7 स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता। पुरुषों की 49er स्पर्धा में वरुण ठक्कर और केसी गणपति ने ब्रॉन्ज मेडल देश को दिलाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App