कांग्रेस में बढ़ा आनंद शर्मा का कद

By: Aug 21st, 2018 5:42 pm

नई दिल्ली- 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए दिग्गज हिमाचली नेता आनंद शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को कर्ण सिंह के स्थान पर पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि अब तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे मोतीलाल वोरा को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App