खेल खेल में सिखाएं बच्‍चों को

By: Aug 19th, 2018 12:08 am

एक्सरसाइज के नाम पर जब बड़े कन्नी काट लेते हैं, तो भला बच्चे आपके कहने पर कैसे रोजाना एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसलिए हम बता रहे हैं बच्चों को खेल-खेल में एक्सरसाइज सिखाने के स्मार्ट टिप्स ताकि आपका बच्चा रहे फिट एंड फाइन…

खाने में आनाकानी करने वाले बच्चे कभी खेलने से इनकार नहीं करते। ऐसे में आप उन्हें जिस तरह खेल-खेल में खाना खिलाती हैं, ठीक उसी तरह खेल-खेल में उन्हें कसरत करना भी सिखा सकती हैं। इससे खेलने के शौकीन बच्चे खेल भी लेंगे और फिट भी रहेंगे। बच्चों के एक्सरसाइज के लिए कौन-कौन से गेम हैं बेस्ट चलिए, हम बताते हैं।

शुरुआत करें बाल से

बाल खेलने से बच्चे कभी इनकार नहीं करते इसलिए बच्चों के साथ एक्सरसाइज की शुरुआत उनके पसंदीदा खिलौनों में से एक बाल से करें। उछलकर बाल फेंकना और पकड़ना दोनों ही बिलकुल आसान और एक अच्छा वॉर्मअप एक्सरसाइज है। बाल खेलते वक्त ताकत लगाकर उछालने, बाल को हाथों से फेंकने और फिर उछलकर हाथों को ऊंचाई पर ले जाकर बाल पकड़ने से हाथ के साथ-साथ पैर की भी एक्ससराइज हो जाती है।

स्लाइड गेम भी है जरूरी

बच्चों का पसंदीदा गेम स्लाइड भी फिट एंड फाइन रखने में उनकी मदद करता है। एक ओर जहां बच्चों को स्लाइड पर बैठकर पलक झपकते ही फिसलना अच्छा लगता है, वहीं स्लाइड तक पहुंचने में उन्हें कुछ सीढि़यां भी चढ़नी पड़ती हैं। इससे हाथ और पैर के साथ उनके कंधों की भी एक्सरसाइज हो जाती है।

मम्मी के लिए एक्सरसाइज टिप्स

मम्मी भी बच्चों के साथ कुर्सी पर बैठने वाली गेम खेल सकती हैं। इससे उनकी भी एक्सरसाइज भी हो जाती है। और बच्चों की भी क्योंकि इस गेम भी दौड़ने वाला काम है।

क्लाइम्बिंग फे्रम

हालांकि बहुत कम बच्चे क्लाइंबिंग फे्रम में खेलना पसंद करते हैं, मगर बाकी गेम्स के मुकाबले इसके फायदे ज्यादा हैं। इससे बच्चों की पीठ की एक्सरसाइज होती है, जबकि बाकी गेम्स में पीठ की एक्सरसाइज बहुत कम होती है। इससे बच्चों के आर्म्स की भी एक्सरसाइज हो जाती है। बच्चे क्लाइंबिंग फे्रम की रॉड पकड़कर ऊपर उठने की कोशिश करते हैं, तो उनकी हाइट भी बढ़ती है।

मम्मी के लिए एक्सरसाइज टिप

बच्चों के साथ अगर मम्मी भी बिना रुके 5 से 6 बार क्लाइंबिंग फे्रम की रॉड पकड़कर ऊपर उठने की कोशिश करें, तो इससे उनकी मांसपेशियां मजबूत होंगी।

झूला- झूलना

बचपन में पालने में झूलने वाले बच्चे बड़े होने के बाद गार्डन में जाकर झूला-झूलना पसंद करते हैं। इस खेल में बच्चों को ज्यादा मजा तब आता है, जब कोई दूसरा उन्हें झूला-झुलाए। परंतु जब बच्चे खुद अपने पैर पर जोर देकर तेजी से झूला-झूलने की कोशिश करते हैं, तो इससे जांघ के साथ पूरे पैर की एक्सरसाइज हो जाती है। इसी तरह अगर बच्चा पीछे से धक्का देकर अपने दोस्त की झूला-झूलने में मदद करता है, तो इससे उसके हाथों की एक्सरसाइज हो जाती है।

मम्मी के लिए एक्सरसाइज टिप

मम्मी चाहें तो बच्चे को झूले पर बैठाकर उसे धक्का दे सकती हैं। आप जितनी बार धक्का देेंगी, शरीर से उतनी अधिक मात्रा में फैटी टीशूज कम होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App