ग्रैपलिंग के खिलाडि़यों पर बरसे मेडल

By: Aug 16th, 2018 12:01 am

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मदन पहलवान व  रैफरी सुरजीत ने किया सम्मानित

 जवाली— हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ द्वारा प्रथम प्रदेश ग्रैपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन जवाली में करवाया गया। इसमें पंजाब पुलिस विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर मदन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिसमें पुरुष वर्ग में रितेश, अंकित पावडा, सौरव चौधरी, अंशु,  रोहित कुमार, अनिकेत चौधरी, कानू, विशाल मकोटिया,  विशाल चौधरी, कृष्ण कुमार, नितिन जरयाल, सौरव चौधरी, मोहित, विजय, अर्जुन कुमार, अभिषेक कुमार, कुशल कुमार, अनिल,  विशाल, रोहित व विजय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अविनाश, विशाल, केतन जरियाल,  बलविंद्र कुमार, अविनाश, पंकज, अमन, अमित व रितिक्ष चौधरी ने रजत पदक जबकि आयुश कुमार, जतिन चौधरी, मनिष, सुशिल, जगजीत,  दिनेश, साहिल, सुमित, विशाल, रोहित, किशन व  पंकज ने कांस्य पदक जीता। इसी के साथ महिला वर्ग में रीना, कामना, शकुंतला, कोमल, शबनम,  पल्लवी, रिमा, मधू, ऊषा व  अनिता ने स्वर्ण पदक जीता। लवली, निशा, रानी, सोमी, सोनिया,  काजल व मीना ने रजत पदक जबकि रुपाली, आरुषी, प्रियंका, दिशा, सीमा, नेहा व अक्षिता ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में  बजरंग अखाड़ा जवाली के कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके मदन पहलवान व कुश्ती रैफरी सुरजीत पठानिया ने खिलाडि़यों को इनाम  व मेडल बांट कर सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के महासचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वे  जल्द ही हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में इस खेल का विकास व प्रसार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार  करेंगे। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश ग्रैपलिंग संघ के उपप्रधान बलबीर सिंह, महाकोषाध्यक्ष रजिंद्र सिंह, पम्मू जरियाल, शिब्बू पहलवान, हरबंस पहलवान, विशाल परमार, केतन जरियाल, जितेंद्र कुमार व शुभम मेहरा  इत्यादि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App