चाय बनाते वक्त फटा स्टोव

By: Aug 21st, 2018 12:05 am

गगरेट  —विकास खंड गगरेट के अंबोटा गांव में चाय बनाते समय अचानक स्टोव फट जाने से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। युवक की हालत अति नाजुक बताई जा रही है। अंबोटा गांव का सुशील कुमार पुत्र स्व. जगदीश सिंह एक निजी उद्योग में कार्यरत है। सोमवार को वह घर में अपने लिए स्टोव पर चाय बना रहा था कि अचानक स्टोव फट गया और सुशील कुमार के कपड़ों को आग ने पकड़ लिया। देखते ही देखते सुशील कुमार आग से बुरी तरह से झुलसने लगा। किसी तरह से आस पड़ोस वालों ने हिम्मत कर आग पर काबू किया, लेकिन तब तक सुशील कुमार बुरी तरह से झुलस चुक था। उसे गंभीर अवस्था मे सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया लेकिन सुशील कुमार की हालत अति नाजुक थी इसके चलते उसे तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। वहां पर भी डाक्टरों ने उसकी अति गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App