चार फीसदी अंतरिम राहत से खुश

By: Aug 17th, 2018 12:01 am

शिमला — प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों को चार प्रतिशत अंतरिम राहत प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष रामकृष्ण मार्कंडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. प्रदीप शर्मा, चेयरमैन विनोद बन्याल, महासचिव संजीव ठाकुर, संगठन महासचिव राजेश  सैणी, राज्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने प्रदेश सरकार को कर्मचारी हितैषी बताया है। संघ के अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर और राज्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने बताया कि वेतन के मामले में हिमाचल पंजाब का अनुसरण करता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App