जवाली कांग्रेस ने विश्राम गृह में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

By: Aug 20th, 2018 2:00 pm

जवाली –  जवाली कांग्रेस द्वारा सोमवार को विश्रामगृह जवाली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरांत युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार ने सिविल अस्पताल जवाली में मरीजों को फल वितरित करवाए। चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश-प्रदेश का विकास ठप होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि सरहदों पर लगातार गोलीबारी हो रही है, देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। जवाली का विकास भी ठप होकर रह गया है। सडक़ों ही हालत बदहाल है, स्कूलों व अस्पतालों में स्टाफ नहीं है। सिविल अस्पताल जवाली में अल्ट्रासाउंड मशीन दे दी लेकिन आजतक उस मशीन को आपरेट करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App