जुलाई में राजस्व बढ़कर 96483 करोड़ पर

By: Aug 2nd, 2018 12:05 am

नई दिल्ली—  वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह में इस वर्ष जुलाई में लगातार तीसरे महीने वृद्धि का रुख बना रहा और इस महीने में यह बढ़कर 96483 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले जून में यह 95610 करोड़ रुपए और मई में 94016 करोड़ रुपए रहा था। हालांकि, अप्रैल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसके बाद मई के राजस्व में कमी आयी थी, लेकिन इसके बाद से लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। जुलाई 2018 में 96483 करोड़ रुपए का कुल सकल राजस्व संग्रह किया गया, जिसमें से सीजीएसटी 15877 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 22293 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 49951 करोड़ रुपए (आयातों पर संग्रहित 24852 करोड़ रुपए सहित) एवं 8362 करोड़ रुपए (आयातों पर संग्रहित 794 करोड़ रुपए सहित) हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App