डा. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण

By: Aug 5th, 2018 12:05 am

 नाहन —हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की 112वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नाहन के मालरोड स्थित डा. परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डा. यशवंत सिंह परमार जयंती के आयोजन पर समिति और हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल कभी भी डा. वाईएस परमार के योगदान को भुला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि डा. परमार ने हिमाचल में विकास की जो नींव रखी है उसी पर चलकर हम आज आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने डा. परमार जयंती समारोह के लिए आयोजकों को प्रसन्नता जताते हुए कहा कि डा. परमार जैसी शख्यिसत को, जितना याद किया जाए कम है। उन्होंने कहा कि डा. परमार के लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर ईमानदारी के साथ आगे बढ़ें। इस अवसर पर सचिव कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी डा. कर्म सिंह, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, ओम प्रकाश सैणी, देविंद्र अग्रवाल, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नगर परिषद की अध्यक्ष अनिता शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद रेखा तोमर, श्यामा देवी, शुभम सैणी, नीलम सैणी, प्रदीप सहोत्रा, अमर सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीति अग्रवाल, संजय गर्ग, धीरज गर्ग, अशोक विक्रम, असलम खान, सुखदेव चौधरी, अलका गर्ग, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम वर्मा, संजय चौहान, अभिषेक चौहान, विशाल तोमर, मोना तोमर, संजय गोयल, अरुण भाटिया, कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र बब्बी, विद्या नंद सरैक, संजीव सैणी, दुर्गेश चौधरी, मनोज चौधरी आदि गणमान्य लोग शामिल थे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App