दूसरे दिन भी डटे रहे 108-102 कर्मी

By: Aug 10th, 2018 12:07 am

ऊना – हड़ताल पर गए 108, 102 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियों को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश देने के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। एक ओर जहां माननीय उच्च न्यायालय ने इन कर्मियों को ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर अवमानना का केस दर्ज करने की भी हिदायत दी थी। इन्होंने हाईर् कोर्ट के निर्देशों का भी पालन करना उचित नहीं समझा। दूसरे दिन इन एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर रहने के चलते होमगार्ड जवानों के साथ ही सरकारी स्टाफ ने एंबुलेंस चलाईं। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में एक ही 102 नंबर एंबुलेंस चल पाई। वहीं, दूसरी एंबुलेंस शोपीस बनी रही। इसके अलावा ऊना में तीन 108 एंबुलेंस चली रहीं। चौथी एंबुलेंस ने चिंतपूर्णी में सेवाएं मुहैया करवाईं। हालांकि एंबुलेंस कर्मियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर कई बार संबधित कंपनी को भी अवगत करवाया गया। लेकिन हर बार ही उन्हें आश्वासन मिले। वहीं, मांगों को पूरा करने के लिए कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। वेतन वृद्धि, ड्यूटी टाइम, समय पर वेतन की अदायगी सहित अन्य मांगों को लेकर यह एंबुलेंस कर्मी हड़ताल कर रहे हैं। वहीं, इन कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, इस बारे में 108 एंबुलेंस प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि उच्च स्तर पर एंबुलेंस कर्मियों की समस्याओं को लेकर बात चली हुई है। जल्द ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App