द्रम्मण-सिहुंता हाई-वे बंद

By: Aug 13th, 2018 12:01 am

सिहुंता – बारिश के कारण  द्रम्मण- सिहुंता-चंबा स्टेट हाई-वे पर जगह-जगह ल्हासे गिरने से करीब 11 घंटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। मार्ग बंद होने के चलते परिवहन निगम ने लंबी दूरी की बसों को वाया नुरपूर भेजा। रविवार दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर गिरे ल्हासों को हटाकर यातायात को सुचारू बनाया। मार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। भटियात क्षेत्र में शनिवार रात को हुई मूसलाधार बारिश के चलते द्रम्मण-सिहुंता स्टेट हाई-वे पर कामला से लेकर डेंठा तक जगह-जगह मलबा व पत्थर गिरने से रात बारह बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App