नेताओं की चीन यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं

By: Aug 12th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्रियों एवं राज्य के मंत्रियों पर चीन की यात्रा के लिए प्रतिबंध नहीं है और राज्य के कनिष्ठ मंत्रियों समेत विपक्ष के नेताओं ने भी वहां का दौरा किया है। बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह इसी वर्ष चीन की यात्रा पर गए थे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी समय-समय पर चीन की यात्रा की है। भाजपा शसित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में आनंदी बेन पटेल  और देवेंद्र फडणवीस  ने 2015 में तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, डा. रमन सिंह एवं शिवराज सिंह चौहानने 2016 में चीन का दौरा किया था। अलग-अलग समय पर चीन की यात्रा कर चुके मंत्रियों में तेलंगाना के उद्योग मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव एवं उर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, मध्य प्रदेश की वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश बापट एवं पांडुरंग फंडकर भी शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App