फतेहपुर के आईटीबीपी जवान की दिल्ली और चंबा के जवान की साउथ अफ्रीका में हार्ट अटैक से मौत

By: Aug 31st, 2018 2:35 pm

फतेहपुर, चंबा— कांगड़ा और चंबा के दो आईटीबीपी जवानों की हार्ट अटैक से मौत ने सबको झकझोर दिया है। इनमें से एक दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात था तो दूसरा साउथ अफ्रीका में ट्रेनिंग पर था। जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत हडवाल के आईटीबीपी जवान की दिल्ली में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पचास वर्षीय जोगिंद्र सिंह की पार्थिव देह शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचाई गई, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अचानक हुई इस अनहोनी से पूरा गांव सन्न है। जोगिंद्र सिंह अपने पीछे माता-पिता, तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। नायब तहसीलदार प्रेम शर्मा ने पीडि़त परिवार को हरसंभब सहायता का आश्वासन दिया है। उधर, चंबा जिला के उलयानू गांव के जितेंद्र शर्मा की साउथ अफ्रीका में दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। फरवरी माह में ट्रेनिंग के लिए गए साउथ अफ्रीका गए थे। जितेंद्र की पार्थिव देह रविवार को पैतृक गांव पहुचने की उम्मीद है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App