बंजार में बताया मां के दूध का महत्त्व

By: Aug 2nd, 2018 12:05 am

 बंजार —बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड पांच में स्तनपान जागरूकता शिविर का आयोजन  किया गया। जिसकी अध्यक्ष पर्यवेक्षक रेखा कुमारी ने की। शिविर के दौरान महिलाओं को शिशुओं को स्तनपान करवाने के महत्वों  के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। रेखा कुमारी ने महिलाओं को बताया कि नवजात शिशु को जन्म के तुरंत पश्चात एक घंटे के अंदर स्तनपान करवाना चाहिए तथा छह माह के अंतराल में शिशु को मां का दूध के अलावा कोई भी आहार नहीं देना चाहिए।छह माह के पश्चात शिशु को स्तनपान के साथ-साथ आहार में सब्जियां का सूप, मसले हुए केले देना चाहिए। दो वर्ष तक के बच्चों को इस प्रकार का आहार देते रहना चाहिए। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र की स्वंय सहायता समूह, महिला मंडल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि किरण, सहायिका हीरा राही, महिला, ममता, दीपा, आशा, दुर्गा, नीता, उषा, मैंदी देवी, प्रीतमू देवी, सरिता, रोशनी आदि मौजूद रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App