बाल आश्रम से भागे दो छात्र 

By: Aug 2nd, 2018 12:20 am

सुजानपुर बाजार से दूध लेने निकले थे दोनों, भवारना में पकड़े

सुजानपुर – बाल आश्रम सुजानपुर से बुधवार को दो छात्र  भाग गए। दोनों छात्र बुधवार सुबह  दूध लेने के बहाने बाजार गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। बाल आश्रम की ओर से इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। आश्रम प्रबंधन अपने स्तर पर भी छात्रों की तलाश कर रहा है। उधर, पुलिस ने की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलते हैं निकटवर्ती सभी थानों में दोनों छात्रों के फोटो भेज कर तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक सुजानपुर शहर और आसपास के इलाकों में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया हुआ था। हालांकि छात्रों की पहचान विशाल कुमार आयु 15 साल निवासी बैजनाथ हिमाचल प्रदेश और विक्रांत कुमार आयुष 13 वर्ष निवासी बिहार के रूप में बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया है। सुजानपुर पुलिस ने देर शाम को दोनों किशोरों को कांगड़ा के भवारना में पकड़ लिया है।  शिनाख्त के बाद दोनों को बाल आश्रम सुजानपुर के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी सुजानपुर श्यामलाल ने बताया कि दोनों छात्र बुधवार प्रातः बाल आश्रम सुजानपुर से दूध लेने के बहाने भाग गए थे, जिन्हें पकड़ कर बाल आश्रम के हवाले कर दिया । इस संबंध में बाल आश्रम प्रशासन द्वारा दोनों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब सात बजे रोजाना की तरह ये छात्र दूध लेने के लिए बस स्टैंड सुजानपुर की ओर गए थे, लेकिन काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे। बाल आश्रम प्रशासन ने जब देखा कि दोनों छात्र दूध लेने के लिए गए थे और इतनी देर से लौटे नहीं तो उन्होंने दोनों छात्रों की तलाश शुरू कर दी। आश्रम प्रबंधन की ओर से शहर में जगह-जगह उनके बारे में  पूछताछ की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बाद में दोनों छात्रों की गुमशुदगी की रिपोर्ट सुजानपुर थाने में दर्ज करवाई गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App