बिल देने के बहाने महिला से छेड़छाड़

By: Aug 1st, 2018 12:05 am

हमीरपुर —पुलिस चौकी टौणीदेवी के तहत एक महिला ने वाटरगार्ड पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने घर में घुसकर इसके साथ झगड़ा भी किया है। पुलिस ने आईपीसी  की धारा 452, 323 व 354ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति फरार हो गया है। इसका कहीं पता नहीं चल पा रहा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार तहसील टौणीदेवी के एक गांव की महिला ने अपने ही गांव के व्यक्ति पर घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने आरोप लगाया है। उसने बताया कि उक्त सोमवार दोपहर बाद इसके घर में आया तथा कमरे में घुस गया। उसे अकेला देखकर इसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इसके साथ ही महिला के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। महिला ने शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एडिशनल एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App