भाजपा सांसद पर हमला

By: Aug 6th, 2018 12:02 am

मुंबई — महाराष्ट्र के धुले में मराठा आरक्षण को लेकर जारी आंदोलन में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को भाजपा सांसद हिना गावित पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में हिना की कार को नुकसान पहुंचा है। यह घटना धुले के जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर यह घटना हुई। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची हिना गावित की कार जैसे ही दफ्तर से बाहर निकली, वैसे ही 16 प्रदर्शनकारियों ने कार पर हमला कर दिया और कार का शीशा तोड़ दिया। जब घटना हुई तो हिना कार के अंदर ही थीं, लेकिन उन्हें कोई चोट नहीं आईहै। बता दें कि वह नांदुरबार लोकसभा सीट से सांसद हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App