भारतवंशी अक्षय को मिला गणित का नोबेल प्राइज

By: Aug 3rd, 2018 12:03 am

रियो डी जनेरो— भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई नागरिक अक्षय वेंकटेश को फील्ड्स मेडल से सम्मानित किया गया। गणित के क्षेत्र में इसे नोबेल पुरस्कार के बराबर माना जाता है। 36 साल के अक्षय को यह मेडल रियो डी जेनेरो में ‘अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस ऑफ मैथमेटिशियंस’ के दौरान दिया गया। फील्ड्स मेडल हर चार साल में 40 साल से कम उम्र के गणितज्ञों को दिया जाता है। इस साल अक्षय के अलावा तीन अन्य लोगों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हालांकि, समारोह के दौरान ही एक विजेता कौशर बिरकर का मेडल चोरी हो गया। कौशर के मुताबिक, उन्होंने सम्मान मिलने के बाद मेडल को सूटकेस में रख लिया था। कुछ ही देर बाद उन्हें पता चला कि सूटकेस गायब है। उन्होंने इसकी शिकायत सुरक्षा अधिकारियों से की, जिन्हें कुछ ही देर बाद पवेलियन में खाली सूटकेस मिल गया। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान कर ली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App