भारत को 800 मीटर में सोना-चांदी

By: Aug 29th, 2018 12:06 am

जकार्ता— भारत के मनजीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, वही भारत के ही जिनसन जॉनसन ने इस स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया है। मनजीत ने एक मिनट 46.15 सेकंड का समय निकाला, तो वहीं जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकंड में मेडल अपने नाम किया। 1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए। कांस्य पदक कतर के अब्दुल्ला अबु बकर के नाम रहा, जिन्होंने 1मिनट 46.38 सेकंड का समय लिया।

कुराश में रजत-कांसा

कुराश में महिलाओं के 52 किलो भारवर्ग में भारत की पिंकी बल्हारा को फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी है। उन्हें उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुलयामानोवा ने 10-0 से हराया। इसके साथ ही पिंकी को सिल्वर मेडल मिला। कुराश के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की मलप्रभा जाधव को 52 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में शिकस्त मिली। उन्हें भी उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी ने गुलनोर सुलयामानोवा ने 10-0 से हराया। मलप्रभा को ब्रांज मेडल मिला। कुराश खेल को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया है। यह एक मार्शल आर्ट है। कुराश खेल कुछ-कुछ कुश्ती जैसा होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App