मंडी में सेवादल की तिरंगा यात्रा नौ को

By: Aug 7th, 2018 12:01 am

शिमला — कांग्रेस सेवादल संपूर्ण भारत में एकता, अखंडता और बंधुत्व को बढ़ावा दे कर राष्ट्र प्रेम को मजबूत करने के मकसद से क्रांति दिवस पर नौ अगस्त को तिरंगा मार्च का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस सेवादल के अखिल भारतीय मुख्य संगठक सभी प्रदेशों के पदाधिकारियों के साथ समय-समय पर समन्वय बनाकर दिशा-निर्देश दे रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल क्रांति दिवस पर नौ अगस्त को मंडी में तिरंगा मार्च करने जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से सेवादल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। तिरंगा मार्च में प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से सभी वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों एवं विभागों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। यह तिरंगा मार्च गांधी भवन मंडी से प्रारंभ कर पूरे मंडी शहर में निकाली जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App