मांगे पूरी न होने पर, बस आपरेटर्ज में रोष

By: Aug 2nd, 2018 12:05 am

कुल्लू —एक माह का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक निजी बस आपरेटर्ज की मांग को पूरा नहीं किया गया है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि उनकी मांग जल्द पूरी हो जाएगी। यह बात यहां निजी बस आपरेटर्ज की बैठक में हुई चर्चा में जमकर गूंजा। आखिर क्यों प्रदेश सरकार ने जो वायदा किया था। उसे एक माह से अब तक नहीं निभाया गया है। बुधवार को निजी बस आपरेटर्ज की बैठक अध्यक्ष रजत जंवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जहां अहम विषयों पर चर्चा की गई। बुधवार को कुल्लू दौरे पर मुख्यमंत्री से मिले निजी आपरेटर्ज ने मांग की थी। बस किराया न्यूनतम दस प्रतिशत किराए में बढ़ोतरी की जाए व साथ ही ग्रीन टैक्स खत्म कर दिया जाए। लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग को पिछले एक माह से अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जो वायदा प्रदेश सरकार ने उनसे किया था। उसे एक माह से अधिक समय होने को आया है। सरकार निजी आपरेटर्ज की किसी भी मांग को पूरा नहीं कर पाई है। ऐसे में निजी बस आपरेटर्ज ने निर्णय लिया है कि वह अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। निजी बस आपरेटर के अध्यक्ष रजत जंवाल ने कहा कि मांगे न पूरी होने पर सभी हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर यूनियन अपनी बसों को लेकर चक्का जाम कर सकते हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि एक माह से अधिक समय प्रदेश सरकार के समक्ष रखी दो मुख्य मांगों को लेकर हो चुका है। लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। केवल आश्वासन देने के बाद अपने वायदे को न निभाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो निजी बस आपरेटर हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर महामंत्री विनय गोयल, अड्डा इंचार्ज संजीव कुमार, संदीप ठाकुर, चंदन करीर, रफिक मोहम्मद भारती, अनवर भारती, राजेन्द्र शर्मा, अभय कपूर, विकास अवस्थी, दवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App