मुंबई बीच पर जेलीफिश के  शिकार बने 20

By: Aug 7th, 2018 12:02 am

यदि आप मुंबई के समुद्र तटों पर जा रहे हैं तो पानी में संभल कर जाएं। यहां समुद में जेलीफिश के जहर से कई लोग घायल हो रहे हैं। इन घटनाओं को देखते हुए सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को बीच पर जाने से मना किया है। दरअसल, मुंबई के समुद्री तटों पर ब्लू बॉटल जेलीफिश बड़ी संख्या में पाई गई हैं। सी बीच घूमने आए कई लोगों को काट लेने की घटनाओं से पर्यटकों में खौफ का माहौल है।  जुहू, अक्सा और गिरगाम चौपाटी बीचों पर बड़ी संख्या में जेलीफिश को देखा गया। यहां कई लोग जेलीफिश के जहर का शिकार भी हुए हैं। हर साल मॉनसून के वक्त समुद्री किनारों पर रीप्रोडक्शन के लिए जेलीफिश आ जाती हैं। इनके संपर्क में आने पर बॉडी पार्ट में दर्द होता है। साथ ही सुन्न हो जाता है। मुंबई में पिछले कुछ ही दिनों में 20 लोग इन जहरीली मछलियों का शिकार बने हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App