राजधानी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू

By: Aug 10th, 2018 12:07 am

शिमला – 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरु हो गई हैं। राजधानी के एतिहासिक रिज मैदान पर गुरुवार को परेड की रिहर्सल की गई। इसमें पुलिस, होमगार्डस, अग्निशमन दल, एनसीसी की टुकडि़यों ने हिस्सा हिस्सा लिया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह अबकी बार कांगड़ा के इंदौरा में आयोजित किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे। शिमला में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल द्वारा ध्वाजारोहण किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह के लेकर अभी से जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है। समारोह के दौरान होने वाली पैरेड के लिए गुरुवार से रिहर्सल शुरू हो गई। बारिश के बावजूद भी रिहर्सल में जवानों व छात्रों ने खूब पसीना बसाया। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली इस परेड में पुलिस, ट्रैफिक, महिला पुलिस, होमगार्ड, अर्धसैनिक बलों, अग्निशमन दलों, एनएसएस व एनसीसी की टुकिडि़यां हिस्सा लेंगी। गुरुवार को परेड की रिहर्सल का पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों व सैलानियों ने भी परेड का नजारा लिया। रिज मैदान पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जहां परेड लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी, वहीं इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें  जिला के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकर इसमें अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। शिमला के रिज मैदान पर होने वाले इस समारोह को देखने के लिए जहां स्थानीय लोग भी काफी संख्या में पहुंचेंगे, वहीं बाहरी राज्यों से भी सैलानी इसका खूब लुत्फ उठाएंगे। समारोह के लिए जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा भी इसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पुलिस द्वारा किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App