राजीव गांधी की याद में किया पौधारोपण

By: Aug 21st, 2018 12:05 am

 नाहन —जिला कांग्रेस भवन नाहन में आधुनिक भारत के संचार क्रांति के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 74वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा मिठाइयां भी बांटी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की याद में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सेवादल संगठक जब्बर सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने स्व. राजीव गांधी जयंती पर उनके जीवन से सीख लेने की बात कही और जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिवस पर कांग्रेस भवन में विचार संगोष्ठी भी की। जब्बर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता को राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके दिखाए मार्ग व उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी मात्र 40 साल की उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने। 80 प्रतिशत सीटें जीत कर लोकसभा चुनाव की सबसे बड़ी जीत हासिल की। देश में कम्प्यूटर की शुरुआत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज देश में जो संचार की क्रांति है उसका सारा श्रेय स्व. राजीव गांधी को जाता है।  पूर्व को-आपरेटिव बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी के द्वारा किए गए कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा तथा उनके कार्यों को कांग्रेस पार्टी जन-जन तक पहुंचाएगी। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव ओपी ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस का लक्ष्य होना चाहिए कि गांव-गांव तक संचार की क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी के आदर्शों से युवाओं को जागरूक किया जाए। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कपिल शंक्वान ने कहा कि राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी के समाजवादी राजनीति से हटकर अलग दिशा में देश का नेतृत्व करना शुरू किया। इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज की पूर्व अध्यक्ष कविता कंवर, जिला कांग्रेस के महासचिव जगदर्शन चौधरी, महिपत सोलंकी, पार्षद हरप्रीत कौर, मास्टर सोम चंद, नसीम मोहम्मद दीदान, पूर्व प्रधान सत्या राम, ओपी कटारिया, गुरदयाल सिंह पंवर, मीना शर्मा, सुनीता शर्मा, गुलशनोवर, प्रवीण, ममता, कमलेश, माला, सुरेंद्र, फकीर मोहम्मद, अनिल, अशोक, रण सिंह, विपुल व नोमी देवी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App