राजीव बिंदल नाहन सुरेश भारद्वाज शिमला में फहराएंगे तिरंगा

By: Aug 13th, 2018 12:01 am

शिमला — राज्य सरकार ने राज्य में आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों की अध्यक्षता करने वाले मंत्रियों के कार्यक्रमों में आंशिक परिवर्तन किया है। अब नाहन के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, जबकि शिमला समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे। बता दें कि हर जिला में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App