राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 27 से

By: Aug 25th, 2018 12:02 am

नई दिल्ली— 10वीं सब जूनियर और 11वीं जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 से 30 अगस्त तक दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में करीब 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। किक बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योगेश कुमार साध ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 700 खिलाडि़यों में 362 लड़के, 290 लड़कियां और 125 अधिकारी शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App