लोकसभा चुनावों को लेकर बनाई रणनीति

By: Aug 10th, 2018 12:07 am

डलहौजी  – भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की चंबा जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन मनोला स्थित पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय चौहान ने की, जबकि जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर और मोर्चा के जिला प्रभारी कमल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। अजय चौहान ने कहा कि 2019 आम लोकसभा चुनाव के मद्द्ेनजर जिला के सभी अनुसूचित जनजाति बूथों पर वन बूथ टेन यूथ के लक्ष्य को सितंबर 18 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान प्रभारी कमल शर्मा ने कहा सभी मंडलों के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह ईमानदारी से करें, ताकि 2019 में लक्ष्य को पूरा करने के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा अहम रोल अदा करें। जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाने को कहा और मोदी सरकार के मिशन रिपीट में अहम भूमिका निभाएं। इस मौके पर अजय चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय चौहान, मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर, महामंत्री राजेंद्र ठाकुर के अलावा डलहौजी एसटी मोर्चा के अध्यक्ष मंडल चरणजीत, महामंत्री अनिल वर्मा, सचिव रवि चौभियाल, व्यास देव, दीना नाथ, राम सिंह व प्रदेश सचिव विजय वर्मा के अलावा विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App