शिवराज शर्मा को दोबारा चुना प्रधान

By: Aug 13th, 2018 12:05 am

 नाहन —जिला सिरमौर एथेलेटिक्स महासंघ की जिला इकाई की एक आम सभा नाहन में हुई। आम सभा की अध्यक्षता खेल विभाग से आए आब्जर्बर मनुज शर्मा ने की। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर चार वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रधान पद के लिए एकमत से पूर्व प्रधान शिवराज शर्मा में अपनी आस्था प्रकट की, जिसके चलते शिवराज शर्मा को एक बार फिर से प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई, जबकि वीके यादव को महासचिव चुना गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी को चीफ पैटर्न नियुक्त किया गया, जबकि अर्जुन सिंह नागरा और योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिया गया। इसके अलावा धनवीर सिंह और रविंद्र पंवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं गुरनाम सिंह और निखिल को सहसचिव, बृजमोहन को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मी चंद को मीडिया प्रभारी एवं सलाहकार का दायित्त्व दिया गया, जबकि संदीप शर्मा, नरेश कुमार, मयंक, रमेश सरैक, लक्की, खुरम व प्रवेश को सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान शिवराम शर्मा और महासचिव वीके यादव ने सर्वसम्मति से उनका चयन करने के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। प्रधान शिवराम शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से जिला की प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App