सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया वन महोत्सव

By: Aug 8th, 2018 12:10 am

 शिमला —सरस्वती विद्या मंदिर कमलानगर में वन महोत्सव मनाया गया। इसमें विद्यालय स्तर पर औषधीय एवं सजावटी पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें अभिभावकों का भी पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संकुलन एवं संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य व विद्यालयों के अन्य आचार्यों द्वारा विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में देवदार और चीड़ के पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य बलबीर नारटा ने सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण को संरक्षित करने का आह्वान किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App