साइंस क्विज में गांधी हाउस फर्स्ट

By: Aug 3rd, 2018 12:05 am

नालागढ़ – अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के चारों सदनों के विद्यार्थियों के मध्य अंतर सदन साइंस क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें गांधी सदन ने बाजी मारी। नेहरू सदन द्वितीय स्थान पर रहा। स्कूल की प्रिंसीपल प्रेम जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के तहत नेहरू, गांधी, सुभाष व पटेल हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें गांधी हाउस से पर्व, मानवी, संचित व रिदुम, नेहरू हाउस से राधिक, निखिल, श्वेता व कार्तिक, सुभाष हाउस से दीक्षा, आकुल, दीपांक्ष व प्रंशता और पटेल हाउस से सुरभि, अखिल, स्मृति व चेतन ने भाग लिया। स्कूल की प्रिंसीपल प्रेम जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के कुल पांच राउंड थे, जिसमें बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जनरल नालेज व रेपिड फायर के प्रश्न पूछे गए और विद्यार्थियों ने बड़ी सूझबूझ के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने बताया कि उपस्थित दर्शकों के लिए भी प्रश्नोत्तरी की तैयार की गई और उनसे भी प्रश्न पूछे गए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां विद्यार्थियों को विषय वस्तु की सही ढंग से जानकारी हासिल होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App