सीएम रिलीफ फंड को दिए 1.11 लाख

By: Aug 31st, 2018 12:05 am

 पांवटा साहिब —सिरमौर ग्रामीण विद्या उपासक संघ द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,11,100 रुपए की राशि जमा करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संघ का आभार जताया है। इसके लिए बाकायदा सीएम कार्यालय से संघ को एक आभार पत्र भी भेजा गया है। संघ के जिलाध्यक्ष माया राम शर्मा को भेजे गए पत्र मंे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष मंे 1,11,100 रुपए की जो सहयोग राशि दी है उसके लिए वह संघ का धन्यवाद करते हैं तथा अपेक्षा करते हैं कि भविष्य में भी नेक कार्य के लिए इसी प्रकार का सहयोग प्रदान करेंगे।  गौर हो कि गत 10 जुलाई को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर की अगवाई मंे सिरमौर ग्रामीण विद्या उपासक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला मंे मिला था। संघ ने सीएम रिलीफ फंड के लिए उस समय उक्त राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की थी। संघ के जिलाध्यक्ष माया राम शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का आभार पत्र आया है। संघ भविष्य में रिलीफ फंड मंे सहयोग करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App