सीएम से मिलेंगे अग्निशमन कर्मी

By: Aug 12th, 2018 12:01 am

ऊना — हिमाचल प्रदेश फायर ब्रिग्रेड कर्मचारी यूनियन अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगी। इसमें वेतन विसंगति का मामला प्रमुखता से उठाया जाएगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मायाधर ने कहा कि गत सप्ताह भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शिमला में महकमे के कर्मचारियों के संदर्भ में बातचीत हुई थी। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से यूनियन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दो लाख का चेक भेंट किया था। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया था, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया। इस मामले को विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी उठाया गया है, जिन्होंने सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App