सुजानपुर में हों सेना की खुली भर्तियां

By: Aug 3rd, 2018 12:05 am

सुजानपुर – प्रदेश में होने वाली भारतीय सेना की खुली भर्तियों का आयोजन सुजानपुर ग्राउंड में होना चाहिए, ताकि इस ग्राउंड का फायदा प्रदेश के युवा उठा सकें। हमीरपुर जिला में जब कभी भी भारतीय सेना की खुली भर्ती हो, इसके लिए सुजानपुर ग्राउंड को इस्तेमाल किया जाए। ऐसी मांग उपमंडल सुजानपुर के पूर्व सैनिकों ने निदेशक सैनिक विभाग कार्यालय हमीरपुर से की है। पूर्व सैनिकों में कैप्टन रंजीत सिंह, सूबेदार सुभाष कुमार, सूबेदार अश्वनी कुमार, सूबेदार अशोक कुमार व सूबेदार प्रकाश सिंह पूर्व सैनिकों ने बताया कि सुजानपुर का ग्राउंड भारतीय सेना की भर्तियां करवाने में पूरी तरह फिट पाया जाता है। भारतीय फौज में भर्ती के लिए जितने स्पेस की जरूरत होती है, उससे कहीं अधिक स्पेस ग्राउंड का है। भर्ती सुजानपुर में हो, इसका अधिक से अधिक फायदा प्रदेश के लोगों को मिलेगा। विशेष तौर पर सुजानपुर शहर तीन जिलों से जुड़ा है, जिसमें हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी शामिल है। ऐसे में अगर यहां भारतीय सेना भर्ती का आयोजन करती है, तो तीनों जिलों के युवा के लिए यह सर्वोत्तम एवं निकटतम स्थान होगा। पूर्व सैनिक प्रकाश सुडियाल ने बताया कि सुजानपुर ग्राउंड में पहले भी भारतीय सेना की भर्तियां होती थीं, लेकिन बीते कई वर्षों से यहां पर कोई भी भर्ती नहीं हुई है, जिससे सुजानपुर के युवाओं का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राउंड का फायदा भारतीय सेना खुली भर्ती करवाकर ले सकती है। सभी पूर्व सैनिकों ने निदेशक सैनिक कल्याण विभग से मांग की है कि सुजानपुर ग्राउंड में भर्तियां करवाने के लिए फॉर्मेशन जारी की जाए और सुजानपुर शहर में भर्ती होने का सीधा फायदा युवाओं, क्षेत्र के लोगों को व्यापार के माध्यम से प्राप्त होगा, जो अपने आप में ऐतिहासिक बात होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App