स्टीपलचेज में सुधा सिंह ने दिलाया सिल्वर

By: Aug 28th, 2018 12:05 am

जकार्ता— भारत की महिला धावक सुधा सिंह ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया। सुधा ने नौ मिनट 40.03 सेकंड में दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। 2010 की एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली सुधा एक समय स्वर्ण पदक की दौड़ में थीं, लेकिन बहरीन की विनफ्रेड यावी से पीछे रह गईं। विनफ्रेड ने नौ मिनट 36.52 सेकंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता। कांस्य पदक पर वियतनाम की थि ओन्ह गुयेन ने नौ मिनट 43.83 सेकंड का समय निकला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App