स्वारघाट में दरकी पहाड़ी, रोड जाम

By: Aug 13th, 2018 12:01 am

स्वारघाट –  क्षेत्र में लगातार भारी बारिश से सड़कों पर जगह-जगह हो रही लैंड स्लाइडिंग से लोग परेशान हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर छड़ोल नामक स्थान पर पहाड़ी दरकने से मलबा और पत्थर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन सड़क बंद होने से दोनों तरफ जाम लग गया और करीब डेढ़ घंटे तक दर्जनों वाहन, लोकल व लांग रूट की एचआरटीसी बसें और पर्यटक वाहन जाम में फंसे रहे। हालांकि बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी और लेबर के माध्यम करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी व लेबर के माध्यम से मार्ग को बहाल कर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App