हक हासिल करने को रैली आज

By: Aug 24th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़— इलेक्ट्रिकल वर्कमेन यूनियन की बैठक में प्रशासन के रवैये के खिलाफ  24 अगस्त को रैली करने का फैसला किया है। इसके साथ ही भूख हड़ताल भी शुरू कर दी जाएगी। यूनियन के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के वाबजूद प्रशासन पहले से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि बीएल शर्मा के साथ कर्मचारियों की  20 अगस्त को बैठक हुई, जिसमें अफसरों का रवैया नकारात्मक था। राकेश कुमार ने बताया कि यूनियन सुबह 10 बजे सेक्टर 16 के मेटेंनेस बूथ में रैली करेगी और इसके बाद रैली के रूप में सचिवालय जाएंगे, जहां पर प्रशासक के सलाहकार को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ प्रशासन लगातार छल कर रहा है।  उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रशासन के साथ कई बैठक हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है। कर्मचारियों ने  जिन मांगो को उठाया उनमें आउटसोर्स के   कर्मचारियों की नौकरियों को सुरक्षित रखने और श्रमिकों के कानूनों को लागू करने,  आउटसोर्स पर भर्ती किए कर्मचारियों के वेतन में बढ़ौतरी करने व जो कर्मचारी 2004 के बाद रेगुलर हुए हैं उनके लिए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग खास है।इस  बैठक में अश्विनी कुमार कवीनपर को-ओर्डिनेशन कमेटी आफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्ज किशोरी लाल अध्यक्ष  इलेक्ट्रिकल वर्कमेन के अलावा दयाराम, जसपाल शर्मा, धन सिंह रंजीत मिश्रा  दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, सतिंदर सिंह और यूनियन के चेयरमैन वरिंद्र सिंह विष्ट भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App