हर्डल रेस में धरुण का धमाल

By: Aug 28th, 2018 12:06 am

जकार्ता— तमिलनाडु के 21 साल के एथलीट धरुण अय्यासामी ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ रजत पदक पर कब्जा किया। धरुण ने 48.96 सेकंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। भारत के संतोष कुमार तमिलारसन ने 49.66 सेकंड का समय निकालते हुए पांचवां स्थान हासिल किया। स्वर्ण पदक कतर के अब्देररहमान सांबा के नाम रहा, जबकि जापान के ताकातोशी अबे को कांस्य से संतोष करना पड़ा। अब्देररहमान ने 47.66 और ताकातोशी ने 49.12 सेकंड में रेस पूरी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App